गर्मियों में शरीर के लिए सुपर टॉनिक से कम नहीं है इस फल का जूस

गर्मियों में शरीर के लिए सुपर टॉनिक से कम नहीं है इस फल का जूस

सेहतराग टीम

गर्मी का मौसम आते ही सभी लोग तरल पदार्थ पर ज्यादा भरोसा करने लगते है। यही कारण है कि गर्मियों के मौसम में जूस और पानी अधिकतर लोगों को पंसद आता है और लोग गर्मी भगाने के लिए पीते है। तरल पदार्थ सिर्फ गर्मियों को ही नहीं भगाता बल्कि ह्मारे गले और सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। वैसे तो कई प्रकार के तरल पदार्थ है और लोग अपने पंसद से पीते है। लेकिन बेल गर्मियो के लिए ज्यादा ही फायदेमंद होता है। इसलिए गर्मियों में सब बेल खाते भी है और बेल का जूस भी पीते है। आपको बता दें कि बेल एक ऐसा फल है, जो हृदय और मस्तिष्क के लिए सुपर टॉनिक का काम करता है। यह आंतों को हेल्दी बनाए रखता है, जिससे पेट की परेशानियां दूर होती हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

बेल में टैनिन, फ्लेवोनोइड्स और कैमारिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। यह रक्तस्राव को रोकता है। कच्‍चा या अधपका बेल भी पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। गर्मी में पके बेल का शरबत बनाकर पीना फायदेमंद होता है। बेल पेट को मजबूत करता है और पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है। बेल में एंटी-फंगल और एंटीहेल्मिंटिक गुण भी होते हैं, जो शरीर से आंतरिक परजीवी को बाहर निकालते हैं। आइए, आपको इस फल के और कई गुणों के बारे में बताते हैं कि कैसे ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है-

  • आपको कोलेस्ट्रॉल घटने-बढ़ने की परेशानी है तो आप बेल खाने की आदत डालें। बेल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार है।
  • जिन महिलाओं की डिलिवरी गर्मी के दिनों में हो वे बेल खाएं, इससे उनको और उनके शिशु को फायदा होगा।
  • बेल जहां आपके पेट के लिए फायदेमंद है, वहीं आपका खून साफ करने का काम भी यह करता है। 
  • आपको दिल की बिमारी है तो दिल खोल कर खाएं ये फल। दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक है बेल।
  • गर्मियों में अक्सर पानी की कमी से दस्त और डायरिया जैसी बीमारियां जोर पकड़ती हैं। आप भी इस मौसम में दस्त या डायरिया से परेशान हैं तो बेल खाएं फायदा होगा।
  • कैंसर जैसी बीमारी का उपचार भी इस फल में छुपा है। आप इसका भरपूर सेवन करें, इससे आपको बड़ी बीमारी होने का खतरा नहीं रहेगा।
  • खाना नहीं पचता, पेट में गैस ज्यादा बनती हैं या फिर कब्ज की शिकायत है तो बेल का इस्तेमाल कीजिए। बिना दवा के ही आपका पाचन सिस्टम दुरुस्त हो जाएगा।
  • गर्मियों में पाए जाने वाले इस फल की तासीर ठंडी होती है। शरीर में अगर गर्मी हो गई है तो इस फल का सेवन करें।

 

इसे भी पढ़ें-

लॉकडाउन में अपनी सेहत का इस तरह रखें ध्यान, खाने में करें ये शामिल

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।